सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल : संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, सिविल डिफेंस, अग्निशमन व मेडिकल टीमों ने दिखाया तालमेल

सीकर | 12-Feb-2026 01:12 PM | 385 |
सीकर
संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, सिविल डिफेंस, अग्निशमन व मेडिकल टीमों ने दिखाया तालमेल

सीकर. शहर के रेलवे स्टेशन आतंकी हमले की आशंका को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। निर्धारित परिदृश्य के अनुसार स्टेशन परिसर में बम विस्फोट की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बनाया गया। हालांकि यह पूरी कार्यवाही केवल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की गई अभ्यास प्रक्रिया थी।

 

कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम प्रभारी बनवारी लाल भूकर को सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की, जबकि बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल की गहन जांच की।

 

अग्निशमन विभाग ने आग पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया। सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मेडिकल टीम ने अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाकर प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

 

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा, उपखण्ड अधिकारी निखिल कुमार, सीएमएचओ अशोक महरिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास आयोजित किए 

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.