सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 : सीकर नगर परिषद का नवाचार, मॉड्यूलर प्रेशर पंप से चमकेंगे सार्वजनिक शौचालय

सीकर | 16-May-2026 09:54 PM | 385 |
सीकर
सीकर नगर परिषद का नवाचार, मॉड्यूलर प्रेशर पंप से चमकेंगे सार्वजनिक शौचालय

सीकर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक सुलभ शौचालयों की नियमित सफाई और धुलाई के लिए मॉड्यूलर प्रेशर पंप का उपयोग शुरू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत सार्वजनिक शौचालयों की प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार विशेष सफाई की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

नगर परिषद के सफाई कर्मी प्रेशर पंप की सहायता से शौचालयों की दीवारों, फर्श, सीटों और आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक के उपयोग से शौचालयों में जमा गंदगी और दुर्गंध पर प्रभावी नियंत्रण हो रहा है। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

 

नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सीधे शहर की छवि और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। नगर परिषद आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करें, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन या कचरा गाड़ी में ही डालें। साथ ही सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.