सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अस्मिता पेंचक सिलाट नेशनल लीग में सीकर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : सुप्रिया को सिल्वर व प्रिंशी-प्रियांशी ने हासिल किए ब्रोंज मेडल

सीकर | 01-Apr-2026 10:37 PM | 385 |
सीकर
सुप्रिया को सिल्वर व प्रिंशी-प्रियांशी ने हासिल किए ब्रोंज मेडल

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्र स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। गुजरात के आनंद शहर में आयोजित अस्मिता पेंचक सिलाट नेशनल लीग में लक्ष्मणगढ़ की होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

 

प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ निवासी शिवपाल कुमावत की सुपुत्री काव्या कुमावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं सुप्रिया राज पुत्री विकास कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही प्रिंशी चौधरी और प्रियांशी चौधरी पुत्री अमित कुमार ने ब्रोंज मेडल जीतकर सीकर का गौरव बढ़ाया।

 

नेशनल लीग में राजस्थान को कुल 6 मेडल प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मेडल अकेले सीकर जिले की खिलाड़ियों ने जीतकर जिले को विशेष पहचान दिलाई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कोच आर. के. कुड़ी और आर. के. मंत्रा इंस्टिट्यूट एंड स्पोर्ट्स अकैडमी की टीम का विशेष योगदान रहा। कोच और संस्थान की ओर से खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया, जिसका परिणाम इस प्रतियोगिता में देखने को मिला।

 

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि सीकर की ये बेटियां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.