सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने विद्यार्थियों को कानून और दुष्परिणामों की दी जानकारी

सीकर | 15-Feb-2026 08:30 PM | 385 |
सीकर
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने विद्यार्थियों को कानून और दुष्परिणामों की दी जानकारी

सीकर. बाल अधिकारिता विभाग सीकर के सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा शहर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मोचीवाड़ा में किया गया, जहां विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

चाइल्ड हेल्पलाइन सीकर के जिला समन्वयक राहुल दानोदिया ने बताया कि सत्र के दौरान बच्चों को समझाया गया कि बाल विवाह उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया गया कि बाल विवाह में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले—चाहे वह हलवाई, पंडित, फोटोग्राफर, बाराती, टेंट या डीजे संचालक हों—सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

 

विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई। इसके अतिरिक्त लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) के बारे में जानकारी देते हुए गुड टच और बैड टच की समझ विकसित की गई।

 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या जिला प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष चौधरी ने टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता, धर्मचंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.