सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

एसडीएच नेछवा व पीएचसी मावण्डा खुर्द में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 249 बच्चों का उपचार, 8 को किया उच्च संस्थान रैफर

सीकर | 17-Jan-2026 11:35 AM | 385 |
सीकर
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 249 बच्चों का उपचार, 8 को किया उच्च संस्थान रैफर

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जिले की चयनित चिकित्सा संस्थाओं पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मदरसों में चिन्हित जन्मजात विकृतियों एवं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित बच्चों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में कार्यरत आरबीएसके टीमों द्वारा नियमित रूप से बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है। स्क्रीनिंग में चयनित बच्चों के उपचार के लिए चिन्हित चिकित्सा संस्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाते हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है।

 

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएच नेछवा एवं पीएचसी मावण्डा खुर्द में आयोजित शिविरों में कुल 249 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें से 8 बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रैफर किया गया, ताकि उन्हें बेहतर एवं विशेष उपचार मिल सके।

 

एसडीएच नेछवा में आयोजित शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसन्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईरम शेख तथा दंत रोग चिकित्सक डॉ. सुमन चौधरी ने सेवाएं दीं। वहीं पीएचसी मावण्डा खुर्द में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक दायमा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा जांगिड़, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कानाराम, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलाराम एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित गर्ग ने बच्चों का उपचार किया।

 

चिकित्सा विभाग द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.