सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्रामीण सेवा शिविर बना बहन-बेटियों के लिए राहत की राह : वर्षों से लंबित सहमति खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर बहन बेटियों ने दी खातेदारों को खुशी

सीकर | 24-Dec-2025 01:31 AM | 385 |
सीकर
वर्षों से लंबित सहमति खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर बहन बेटियों ने दी खातेदारों को खुशी

सीकर. राज्य सरकार की आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने की मंशा के अनुरूप पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत मलकेड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर–2025 का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही करना रहा। शिविर में ग्राम हीरामलनगर के खाता संख्या 173 एवं खाता संख्या 8 से जुड़े कुल 22 खातेदारों को बड़ी राहत मिली, जिनमें 10 बहन-बेटियां भी शामिल थीं, जो अपनी ससुराल से आकर खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी कराने पहुंची थीं।

जानकारी के अनुसार खाता संख्या 173 (रकबा 2.52 हैक्टेयर) एवं खाता संख्या 8 (रकबा 2.90 हैक्टेयर) कुल 3 खातों के 5.42 हैक्टेयर रकबे का सहमति खाता विभाजन वर्षों से लंबित था। शिविर में सभी खातेदार नायब तहसीलदार सीकर मोहनलाल के समक्ष उपस्थित हुए। नायब तहसीलदार ने मौके पर ही पटवारी हल्का राकेश गुर्जर को विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

पटवारी राकेश गुर्जर एवं पटवारी श्रीराम डाका ने सभी खातेदारों की आपसी सहमति से त्वरित रूप से सहमति खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार किया। प्रस्ताव को नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर ही स्वीकार कर लिया गया, जिससे वर्षों से चली आ रही समस्या का तत्काल समाधान संभव हो सका। विशेष रूप से बहन-बेटियों के लिए यह शिविर राहत की राह साबित हुआ, जिन्हें अब अपने अधिकार के लिए भटकना नहीं पड़ा।

मौके पर ही खाता विभाजन होने से सभी खातेदारों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की तथा राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। यह शिविर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी सोच, त्वरित राहत और समस्याओं के समाधान को घर-द्वार तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.