सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

कासली गांव के पास लूट व मारपीट का खुलासा : खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे युवकों पर किया था हमला, पुलिस ने घोषित इनामी आरोपी को दबोचा

सीकर | 21-Jan-2026 06:45 AM | 385 |
सीकर
खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे युवकों पर किया था हमला, पुलिस ने घोषित इनामी आरोपी को दबोचा

सीकर. जिले के कासली गांव के पास हुई लूट व मारपीट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए वांछित इनामी आरोपी समीर खान उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रार्थी श्री भरत कुमार वैष्णव निवासी गांव गणपतिया खेड़ा, थाना फुलिया कला जिला भीलवाड़ा ने दिनांक 05 जनवरी 2025 को मामला दर्ज करवाया था।

 

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि 04 जनवरी 2025 की रात्रि वह अपनी आल्टो कार नंबर RJ51CA1956 में दोस्तों शिवराज आचार्य एवं अजय मीणा के साथ जयपुर से खाटूश्यामजी दर्शन कर धोद–लोसल मार्ग से किशनगढ़ (अजमेर) की ओर जा रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे कासली गांव के पास सड़क पर डंडे लिए खड़े कुछ युवकों ने बैरीकेंट लगाकर कार रुकवाने का प्रयास किया। स्थिति भांपते हुए प्रार्थी ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी एक अन्य आल्टो कार में पीछा करने लगे।

 

अंजान कच्चे रास्ते पर पहुंचने पर सामने से एक कैंपर गाड़ी आकर खड़ी हो गई, जिससे कार रुक गई। तभी पीछे से पीछा कर रही आल्टो भी आ गई। दोनों गाड़ियों से उतरे 4-5 बदमाशों ने डंडों व लोहे के पाइप से कार के शीशे तोड़ दिए और प्रार्थी व उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी व घड़ी लूटकर फरार हो गए।

 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही मोहम्मद अहशान, इरफान उर्फ मुगल एवं रेहान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। वांछित आरोपी समीर उर्फ लक्की फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक सीकर द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा विदेश भागने की आशंका पर एलओसी जारी करवाई गई।

 

लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 19 जनवरी 2026 को आरोपी समीर खान उर्फ लक्की को धोद चौराहे पर मुंबई भागने की फिराक में बस का इंतजार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.