सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन : सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ 8 फरवरी को होगा विराट आयोजन

सीकर | 27-Jan-2026 07:50 PM | 385 |
सीकर
सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ 8 फरवरी को होगा विराट आयोजन

फतेहपुर/सीकर. कस्बे में सोमवार शाम विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के मुख्य पोस्ट ऑफिस स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास शाम 5 बजे आयोजित हुआ। पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजकों ने सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम रूपरेखा और समाज में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।


सम्मेलन के संरक्षक शिव जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 8 फरवरी (रविवार) को पंडित दीनदयाल बस्ती में दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म के मूल्यों के संरक्षण और समाज में आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत करना है।
शिव जोशी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभक्ति गीत, भजन, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा साधु-संतों का सानिध्य प्रमुख आकर्षण रहेगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समाज के सभी वर्गों को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष विमल चोटिया, सचिव धनराज जोशी, कोषाध्यक्ष पवन बबेरवाल, सह सचिव शिवरतन पीपलवा सहित हेमंत बोचीवाल, राजकुमार स्वामी, मंगतूराम पीपलवा, अशोक बोचीवाल, चंद्रशेखर पीपलवा, राजेंद्र हरितवाल, मोहित सैनी, पंकज कटारिया, रामगोपाल सोनी, मोनू नोवाल, मनमोहन शर्मा, सुभाष पारीक, अरुण महर्षि, उज्ज्वल रिणवा, निरंजना पारीक, सुलोचना महर्षि, आशा शर्मा, उषा महर्षि, कल्पना पीपलवा, खुशबू पीपलवा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.