सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

रींगस में 394 किलो मिल्क केक सहित 70 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट : खाटूश्यामजी लक्खी मेले के दौरान चिकित्सा विभाग की सख्त कार्रवाई

सीकर | 20-Feb-2026 06:38 PM | 385 |
सीकर
खाटूश्यामजी लक्खी मेले के दौरान चिकित्सा विभाग की सख्त कार्रवाई

सीकर. खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रींगस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 394 किलोग्राम मिल्क केक एवं 70 किलोग्राम अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है। मिलावट की आशंका अथवा अवधि पार सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है।

 

रींगस में डीएसटी टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया एवं सुरेश कुमार शर्मा ने पिकअप वाहन से मेले में सप्लाई किए जा रहे मिल्क केक व मावे की मिठाई के सैंपल लिए। मिलावट की आशंका पर 394 किलोग्राम मिल्क केक व मावा मिठाई को वाहन चालक निहानचंद निवासी घासौली (जिला खैरथल-तिजारा) की सहमति से जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।

 

इसके अतिरिक्त मिल तिराहा स्थित होटल स्टार वैली से 55 किलोग्राम अवधि पार चिप्स व कुरकुरे तथा रेलवे स्टेशन रींगस स्थित श्री श्याम चाट भंडार से 15 किलोग्राम ब्रेड नष्ट करवाई गई। सभी सैंपल जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने व्यापारियों को साफ-सफाई रखने एवं एफएसएसएआई एक्ट 2006 की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.