सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान : 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 13 छात्राओं को किया सम्मानित, विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

सीकर | 26-Mar-2026 09:56 PM | 385 |
सीकर
90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 13 छात्राओं को किया सम्मानित, विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंहपुरा (सीकर) में आरबीएसई कक्षा 10वीं के 2026 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

 

इस वर्ष विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ऐश्वर्या (पुत्री राजकुमार) ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके साथ ही महिमा (पुत्री जगदीश प्रसाद) ने 97.83 प्रतिशत, दर्शिका (पुत्री राकेश गोदारा) ने 95.50 प्रतिशत तथा मोनल (पुत्री सुमेर कुमार) ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

 

विद्यालय के कुल 89 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इनमें से 13 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 62 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को संस्थान प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला पूनिया ने अपने स्वागत भाषण में छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष झाबरमल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़, जीजीए प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह तथा हॉस्टल चीफ वार्डन ममता गोदावरा उपस्थित रहे।

 

समारोह का वातावरण हर्षोल्लास और उत्साह से परिपूर्ण रहा। छात्राओं ने अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए डीजे की धुन पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में संस्थान प्रबंधन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.