सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजीविका लखपति दीदीयों ने लगाया हर्बल गुलाल स्टॉल : जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वदेशी व पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की बढ़ी मांग

सीकर | 26-Feb-2026 10:08 PM | 385 |
सीकर
जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वदेशी व पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की बढ़ी मांग

सीकर. राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) सीकर के अंतर्गत जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदीयों द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल का आकर्षक स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर प्राकृतिक सामग्री से निर्मित रसायनमुक्त गुलाल का विक्रय किया गया, जिसे जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक खरीदा।

 

यह पहल स्थानीय महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्टॉल पर उपलब्ध हर्बल गुलाल हल्दी, चुकंदर, पालक, गुलाब एवं अन्य प्राकृतिक पुष्पों व वनस्पतियों से तैयार किया गया है। यह पूर्णतः रसायनमुक्त होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है, जिससे होली के पर्व पर सुरक्षित रंगों के उपयोग का संदेश दिया गया।

स्टॉल के माध्यम से लखपति दीदीयों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिला, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का समर्थन करते हुए बढ़-चढ़कर खरीदारी की और इस पहल की सराहना की।

 

राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अर्चना मौर्य ने बताया कि इस प्रकार की पहल से दीदीयों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को नई पहचान मिलती है। यह प्रयास महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.