सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रमुख शासन सचिव डॉ. मंजू राजपाल ने किया फतेहपुर-शेखावाटी कृषि अनुसंधान केंद्र का औचक निरीक्षण : किसानोन्मुख शोध को कृषि विज़न 2047 से जोड़ने के निर्देश

सीकर | 09-Jan-2026 09:49 AM | 385 |
सीकर
किसानोन्मुख शोध को कृषि विज़न 2047 से जोड़ने के निर्देश

फतेहपुर/सीकर. राजस्थान सरकार की प्रमुख शासन सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) डॉ. मंजू राजपाल ने कृषि अनुसंधान केंद्र एवं महाविद्यालय फतेहपुर-शेखावाटी का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व शोध गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं, नवाचारों तथा प्रक्षेत्रीय गतिविधियों को बारीकी से देखा और उनकी सराहना की।

 

परिसर में आगमन पर महाविद्यालय के प्रो. संजय कुमार अत्तर ने प्रमुख सचिव का बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने केंद्र में चल रही शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मंजू राजपाल ने कहा कि अनुसंधान कार्य किसानों की समस्याओं के अनुरूप होने चाहिए तथा इन्हें कृषि विज़न 2047 के लक्ष्यों से जोड़कर आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है।

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी अखिल भारतीय कृषिवानिकी समन्वित अनुसंधान परियोजना ने परियोजना की कार्यप्रणाली से अवगत कराया, वहीं डॉ. कैलाश वर्मा ने एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रमुख सचिव ने प्रक्षेत्र का भ्रमण कर अनुसंधान की उपयोगिता को समझा और इसे किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषिवानिकी परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ‘बायोडायवर्सिटी पार्क’ का भी दौरा किया। यहाँ उन्होंने स्वयं जामुन का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अनुसंधान गतिविधियों को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और वैज्ञानिकों व प्रोफेसरों के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार खंड सीकर शिवजी राम कटारिया सहित डॉ. एन.के. पारीक, डॉ. सुभाष महला, डॉ. लक्ष्मन प्रसाद बलाई, डॉ. मुजाहिद खान, डॉ. झूमर लाल, डॉ. पुष्पा लाम्बा, डॉ. संगीता झाझडिया सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.