सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रिंस एकेडमी के वंश कुमार व प्रिंस चौधरी ने नेशनल नेटबॉल में जीता गोल्ड : प्रिंस चौधरी बने बेस्ट प्लेयर

सीकर | 15-Jan-2026 09:55 PM | 385 |
सीकर
प्रिंस चौधरी बने बेस्ट प्लेयर

सीकर. जिले के जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के लिए यह गर्व का क्षण है, जब विद्यालय के छात्र वंश कुमार एवं प्रिंस चौधरी ने 69वीं एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) नेशनल नेटबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजस्थान टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 41-34 के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता राजस्थान टीम में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रिंस एकेडमी के दोनों होनहार खिलाड़ियों वंश कुमार एवं प्रिंस चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वर्ण पदक जीतकर जिले व विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान अपने शानदार खेल, नेतृत्व क्षमता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण प्रिंस एकेडमी के खिलाड़ी प्रिंस चौधरी को “बेस्ट प्लेयर” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रिंस एजुहब के चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं खेल प्रभारी गिरीश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में इस सफलता को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.