सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सीकर में प्रभात फेरी का आयोजन : वन भवन से स्मृति वन तक निकली जागरूकता रैली, पौधारोपण व मिशन लाइफ पर दिया गया संदेश

सीकर | 20-Dec-2025 08:40 PM | 385 |
सीकर
वन भवन से स्मृति वन तक निकली जागरूकता रैली, पौधारोपण व मिशन लाइफ पर दिया गया संदेश

सीकर. वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सीकर में प्रभात फेरी एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
जिला प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रभात फेरी वन भवन, सांवली रोड, सीकर से प्रारंभ होकर स्मृति वन, सीकर तक निकाली गई। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड्स, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान ई-वेस्ट प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण के महत्व पर संदेश देते हुए आमजन को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, घरेलू कचरा प्रबंधन एवं ई-वेस्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान स्मृति वन, सीकर में पौधारोपण किया गया तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा कपड़े के थैले (कॉटन बैग) वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्मृति वन स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को वन एवं वन्य जीवों से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी द्वारा प्रदान की गई। देवीपुरा स्थित वन पौधशाला में बीजरोपण का कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, रवि कुमार, अनीता, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रप्रकाश महर्षि सहित जिला प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.