सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीसीपी की 400 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान : 97 व 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान

सीकर | 22-Apr-2026 06:49 PM | 385 |
सीकर
97 व 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान

सीकर. सीकर स्थित आईआईटी-जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस में जेईई-अप्रेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में 400 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे संस्थान परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।


समारोह में कक्षा 12वीं के साथ 99.986 परसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया ओवरऑल 287वीं रैंक हासिल करने वाले निखिल को 2 लाख रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 99.976 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 437वीं रैंक प्राप्त करने वाले नवदीप मान तथा 99.976 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 448वीं रैंक प्राप्त करने वाले विकास ढकरवाल को 1-1 लाख रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।


इसी क्रम में 99.967 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 581वीं रैंक प्राप्त विवेक गुप्ता, 99.945 परसेंटाइल के साथ 963वीं रैंक हासिल करने वाले बृजकिशोर मीणा तथा टारगेट कोर्स के साथ 99.942 परसेंटाइल व 1000वीं रैंक प्राप्त करने वाले राहुल कुमावत को 50-50 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करने वाले 102 विद्यार्थियों तथा 97 परसेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त करने वाली 400 से अधिक प्रतिभाओं को लैपटॉप बैग, अम्ब्रेला, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रिंस एजुहब के निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, जेईई हेड नीरज अग्रवाल सहित पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा एवं अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.