सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों लोग

सीकर | 21-Nov-2025 09:53 AM | 385 |
सीकर
भाजपा जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों लोग

फतेहपुर/सीकर. कस्बे स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण चौधरी द्वारा विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष शिविर हाल के दिनों में बढ़ती बिजली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रखा गया, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में फतेहपुर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें बिजली सुधार, फॉल्ट की समस्या, ट्रांसफॉर्मर खराबी, कम वोल्टेज, मीटर संबंधित त्रुटियां तथा लाइन मेंटेनेंस जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जबकि जिन मामलों में तुरंत कार्य संभव नहीं था, उन्हें निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को निर्देश जारी किए गए।

श्रवण चौधरी ने कहा कि जनता को बिजली से जुड़ी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से यह जनसुनवाई आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर राहत मिल सके और अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.