सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

भगवान सिंह रोलसाहबसर जयंती समारोह का आयोजन : लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास

सीकर | 01-Feb-2026 09:33 PM | 385 |
सीकर
लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास

रोलसाहबसर/सीकर. श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख स्व. श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर की 82वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव रोलसाहबसर में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास ने कहा कि भगवान सिंह जी के जीवन चरित्र को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तन सिंह जी स्वयं एक ऐसे कारखाने थे, जो व्यक्तित्व रूपी हीरों को तराशते थे। भगवान सिंह जी को बचपन में उनका सानिध्य मिला और वे आजीवन संघ के मार्ग पर समर्पण भाव से चलते रहे।


लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास ने कहा कि कठिन पारिवारिक परिस्थितियों में माता द्वारा दिए गए संस्कारों ने भगवान सिंह जी को दृढ़ व्यक्तित्व प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संघ आपका अपना है, आवश्यकता केवल इस बात की है कि संघ का भाव आचरण में उतरे।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक यूनूस खान ने कहा कि भगवान सिंह जी का व्यक्तित्व जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता के लिए प्रेरणास्रोत रहा। विधायक हाकम अली ने कहा कि रोलसाहबसर गांव को भगवान सिंह जी जैसे विराट व्यक्तित्व के कारण देशभर में पहचान मिली है और उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गांव में बहुउपयोगी कार्य किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.सी. चौधरी ने भगवान सिंह जी को सामाजिक समरसता की जीवंत मिसाल बताया। पूर्व पुलिस अधीक्षक केशर सिंह खोटिया ने उनके मार्गदर्शन से किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य सविता कोटवाद ने महिला शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ एवं हरिओम कंवर सांवलोदा द्वारा प्रार्थना गायन से हुआ। श्री क्षत्रिय युवक संघ प्रांत प्रमुख जुगराज सिंह जुलियासर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह तंवरा ने किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.