सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित : विजन दस्तावेज़ 2047 पर मंथन, पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

सीकर | 24-Dec-2025 09:57 PM | 385 |
सीकर
विजन दस्तावेज़ 2047 पर मंथन, पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

सीकर. सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी पुरुषोत्तम बियानी ने की। इस अवसर पर जिले में सुशासन को प्रभावी रूप से स्थापित करने के उपायों पर गहन चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए जाने वाले विजन दस्तावेज़ 2047 को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम बियानी ने कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों की स्पष्ट समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवाओं की डिलीवरी ऐसी होनी चाहिए जिससे आमजन की समस्याओं का वास्तविक समाधान संभव हो। बियानी ने पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, जवाबदेही, निष्पक्षता, लोक सेवकों की सक्रिय भागीदारी तथा हितधारकों को साथ लेकर चलने की नेतृत्व क्षमता को सुशासन के मूल स्तंभ बताया।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी कार्य के प्रति पूर्वाग्रह से मुक्त रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान अहंकार का त्याग कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अच्छा व्यवहार और त्वरित प्रतिक्रिया प्रशासन की विश्वसनीयता को मजबूत करती है।

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रशासन को निरंतर नवाचार करते रहना चाहिए।जनभावनाओं को समझते हुए नेतृत्व की भावना विकसित करना आवश्यक है, जिसमें अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 25 दिसंबर 2025 तक “प्रशासन गांवों की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भू-अभिलेख कार्यालयों में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विजन दस्तावेज़ 2047 पर विभागों से विस्तृत सुझाव साझा किए।

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, संयुक्त निदेशक सत्यनारायण चौहान, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास सिहाग, डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.