सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

बुद्धगिरी मढ़ी में संतों की मौजूदगी में गौ सम्मान आह्वान अभियान आयोजित : हजारों गोसेवकों की सहभागिता, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

सीकर | 17-Jan-2026 11:27 AM | 385 |
सीकर
हजारों गोसेवकों की सहभागिता, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के बीकानेर हाईवे स्थित श्री बुद्धगिरी मढ़ी में संत-महात्माओं और हजारों गोसेवकों की उपस्थिति में गौ सम्मान आह्वान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे 50 से अधिक साधु-संतों का मढ़ी परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ रक्षक, गौशाला संचालक, गोपालक एवं शहरवासी मौजूद रहे।

 

बुद्धगिरी मंडी पीठाधीश्वर दिनेश गिरी जी महाराज ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए देशव्यापी जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाने, गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को जब्त करने, प्रत्येक तहसील व जिले में गौ चिकित्सालय स्थापित करने तथा गौ अनुसंधान एवं अनुदान को बढ़ावा देने की मांग रखी।

 

उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल एवं 27 जुलाई 2026 को गो सम्मान दिवस के अवसर पर देशभर में तहसील व जिला स्तर पर अधिकारीगण को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान संतों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में कहा कि “गौ माता बचेगी तो देश बचेगा।” संतों ने राज्य और केंद्र सरकारों से गौ संरक्षण हेतु कठोर कदम उठाने और सख्त नियम बनाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि गौ माता की रक्षा में हो रही देरी से जनभावनाएं आहत हो रही हैं, अतः सरकारों को शीघ्र प्रभावी कानून लागू करने चाहिए।

 

कार्यक्रम में महंत दिनेश गिरी जी महाराज, महावीर यति जी महाराज, चंद्रमा दास जी महाराज, मनोहर शरण जी महाराज, स्वामी सुमेधानंद जी महाराज, शिवराज जती जी महाराज, गोपेशकृष्ण दास जी महाराज, स्वामी राम प्रसन्न आचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। आयोजन में राजस्थान ही नहीं, देश के कोने-कोने से आए साधु-संतों एवं गौ भक्तों की सहभागिता रही।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.