सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन : सात दिनों तक चली जनहितकारी गतिविधियों ने दिया “स्वयं से पहले आप” का संदेश

सीकर | 20-Mar-2026 10:06 PM | 385 |
सीकर
सात दिनों तक चली जनहितकारी गतिविधियों ने दिया “स्वयं से पहले आप” का संदेश

सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवसिंहपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। यह शिविर 14 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

समापन समारोह में संस्थान अध्यक्ष झाबरमल मुख्य अतिथि तथा कार्यकारिणी सदस्य चिमन सिंह ढाका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला पूनिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने NSS के मूल उद्देश्य “स्वयं से पहले आप” पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

 

शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित की गईं। इनमें पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, वृक्षारोपण, डिजिटल साक्षरता जागरूकता अभियान तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत रैली का आयोजन प्रमुख रहा। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास हुआ।

 

कार्यक्रम में NSS प्रभारी निशा ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं स्वयंसेविका भूमिका चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिविर के महत्व को उजागर किया। अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाष जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, स्टाफ एवं स्वयंसेविकाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.