सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नगर परिषद सीकर की बैठक में नागरिक सुविधाओं और डिजिटल व्यवस्था पर हुआ मंथन : नागरिक सेवा केंद्र शीघ्र होगा प्रारंभ, नानी प्लांट कम्पोस्ट का ऑनलाइन विक्रय बढ़ाएगा पारदर्शिता

सीकर | 06-Jan-2026 10:20 AM | 385 |
सीकर
नागरिक सेवा केंद्र शीघ्र होगा प्रारंभ, नानी प्लांट कम्पोस्ट का ऑनलाइन विक्रय बढ़ाएगा पारदर्शिता

सीकर. आमजन को सुगम, त्वरित एवं पारदर्शी नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर परिषद सीकर द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद कार्यालय में नागरिक सेवा केंद्र की प्रगति की समीक्षा तथा नानी प्लांट द्वारा निर्मित कम्पोस्ट के ऑनलाइन विक्रय के लिए दर निर्धारण को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने की।

 

बैठक में नागरिक सेवा केंद्र को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक अवसंरचना, स्टाफ व्यवस्था, तकनीकी संसाधन, आईटी सपोर्ट एवं सेवाओं के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी सेवाएं, शिकायत निवारण सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

इसके साथ ही नानी प्लांट से उत्पादित कम्पोस्ट के ऑनलाइन विक्रय को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विक्रय से दरों में पारदर्शिता आएगी, बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी तथा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कम्पोस्ट उपलब्ध हो सकेगा।

 

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नागरिक सेवा केंद्र आमजन और नगर परिषद के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा। हमारा उद्देश्य है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिलें। वहीं नानी प्लांट में तैयार कम्पोस्ट का ऑनलाइन विक्रय स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नगर परिषद की आय वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।

 

आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए नागरिक सेवा केंद्र को निर्धारित समयसीमा में प्रारंभ किया जाए तथा कम्पोस्ट विक्रय प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाया जाए। बैठक में नागरमल अधिशाषी अभियंता, महेश चन्द्र राजस्व अधिकारी, पूनम महला सचिव, प्रवीण कुमार चौधरी व विकास मिश्रा सहायक अभियंता तथा सुरेन्द्र गोदारा कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.