सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूश्यामजी थाने में आधुनिक कंट्रोल रूम का शुभारंभ : एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सीकर | 17-Feb-2026 05:06 PM | 385 |
सीकर
एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने फीता काटकर किया उद्घाटन

खाटूश्यामजी/सीकर. जिले के खाटूश्यामजी स्थित पुलिस थाना परिसर में कुसुमलता एवं ओमप्रकाश चौखानी के सहयोग से निर्मित नए पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भामाशाह पवन कुमार चौखानी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत तथा श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर किया।

 

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़ मोनिका सामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी, थानाधिकारी पवन चौबे, सदर थानाधिकारी अमित नागोरा और डीएसटी प्रभारी कैलाश यादव सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर एसपी नुनावत ने कहा कि चौखानी परिवार द्वारा जनसहयोग से निर्मित यह आधुनिक कंट्रोल रूम आगामी बाबा श्याम के फाल्गुन लक्खी मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए निगरानी, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

 

थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। समारोह में विष्णु जगरामका, राजकुमार माटोलिया, श्याम सुंदर पूनिया, गिरीराज माटोलिया, सोनू जोशी, हितांशु भारद्वाज और चेतन शर्मा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.