सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूश्यामजी में चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 किलो मिर्ची पाउडर सीज : 72 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री व 35 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट, मेले से पहले सघन निरीक्षण

सीकर | 18-Feb-2026 08:53 PM | 385 |
सीकर
72 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री व 35 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट, मेले से पहले सघन निरीक्षण

सीकर. जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में आगामी मेले को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। श्रद्धालुओं को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 65 किलोग्राम मिर्ची पाउडर को मिलावट की आशंका पर सीज किया गया। साथ ही 72 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री और 35 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नन्द राम मीणा और सुरेश कुमार शर्मा की टीम ने अशोक फ्रूट मर्चेंट एंड किराना स्टोर से 10 किलो मिर्च पाउडर सीज किया तथा 35 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई। श्याम किराणा स्टोर से 30 किलो मिर्ची पाउडर सीज किया गया। कुबेर जनरल स्टोर से 37 किलो अवधि पार अजवाइन, खोपरा चूरा और टमेटो सॉस नष्ट कराया गया।

 

मित्तल किराना स्टोर से 15 किलो और जमुवाय माता ट्रेडर्स से 10 किलो मिर्ची पाउडर सीज किया गया। इसके अलावा सत्यम ट्रेडिंग कंपनी, श्री श्याम जनरल स्टोर और सुनील किराना स्टोर से भी सैंपल लिए गए। कुल आठ सैंपल खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.