सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिंगल वेन रथ को किया रवाना : साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में जागरूकता अभियान तेज

सीकर | 28-Jan-2026 11:15 PM | 385 |
सीकर
साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में जागरूकता अभियान तेज

लक्ष्मणगढ़/सीकर. उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लक्ष्मणगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिंगल वेन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) विद्याधर शर्मा, ब्लॉक समन्वयक रणवीर सिंह गढ़वाल, संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर, प्रशासनिक अधिकारी भंवरसिंह जाखड़, लेखाकार अनिल मील सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रथ को रवाना करते हुए सीबीईओ विद्याधर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिंगल वेन ब्लॉक भ्रमण के दौरान विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और असाक्षरता को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

 

संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने कहा कि यह अभियान विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से ही सफल हो सकता है। उन्होंने साक्षरता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने तथा आमजन को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

 

शहर यूसीईओ शिवभगवान गोरा ने जिंगल वेन रथ का स्वागत किया। वहीं जहांगीर खान के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रथ के माध्यम से विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांवों में साक्षरता का संदेश दिया गया। समन्वयक रणवीर सिंह गढ़वाल रथ के साथ रहकर असाक्षरों को प्रेरित करते रहे। अभियान के माध्यम से शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा 

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.