सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

समर्थपुरा स्कूल में जंबूरी गाइड्स का सम्मान : राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले व राज्य का नाम किया रोशन

सीकर | 04-Dec-2025 10:29 AM | 385 |
सीकर
राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले व राज्य का नाम किया रोशन

सीकर. भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित स्काउट-गाइड जंबूरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थपुरा की आठ गाइड्स ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गाइड कैप्टन पुष्पा भाकर के नेतृत्व में गाइड गजल, मोनिका, मुस्कान, नेहा, पूजा, सनी, मोनू और अल्का ने प्रदर्शनी, सिगनलिंग, साइंस मॉडल, शिविर निर्माण कला, साहसिक गतिविधियाँ तथा ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज में शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जंबूरी से लौटने पर विद्यालय परिसर में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों ने गाइड कैप्टन एवं सभी गाइड्स का प्रमाण पत्र और मिठाई प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बसंत कुमार लाटा (सीओ स्काउट सीकर), देवीलाल जाट (सचिव स्थानीय संघ सीकर), लक्ष्मी, कमला गढ़वाल, इंदिरा कुमारी, सुनीता, सोनिया सहित कई शिक्षकों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सहायक गतिविधि प्रभारी देवीलाल जाट को भी जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बसंत कुमार लाटा ने कहा कि जिले के स्काउट-गाइड्स ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे राज्य का गौरव बढ़ा है। विद्यालय की अल्का गाइड ने सिगनलिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को ए ग्रेड दिलाने में विशेष योगदान दिया।

स्वागत कार्यक्रम में स्काउट-गाइड दल के नेतृत्व में जयपुर मंडल के उप दल नेता तथा सुमन चौधरी (दल नेत्री) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला परिषद प्रतिनिधियों ने पूरे दल को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.