सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर पौधारोपण व आड़ू पौध वितरण कार्यशाला आयोजित : वन विभाग फतेहपुर का लक्ष्य

सीकर | 22-Mar-2026 06:39 AM | 385 |
सीकर
वन विभाग फतेहपुर का लक्ष्य

सीकर. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर ऑक्सीजन ईको लीफ फाउंडेशन एवं वन विभाग फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम तथा किसानों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को फलदार पौधों की खेती के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपवन संरक्षक दीपक कुमार ने की। इस अवसर पर जिला वन उप अधिकारी सौरभ कुमार, फतेहपुर वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़, फेडरेशन अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा, डॉ. सुधीर जांगिड़ तथा सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटवारी सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यशाला में किसानों को आड़ू पौधे के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आड़ू का पौधा व्यावसायिक दृष्टि से काफी लाभकारी है और इसकी खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। साथ ही यह क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल होने के कारण बेहतर उत्पादन भी देता है।

 

वन विभाग फतेहपुर द्वारा इस वर्ष किसानों को लगभग चार लाख आड़ू पौधे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण, पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता तथा हरित क्षेत्र के विस्तार में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

ऑक्सीजन ईको लीफ फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भरत शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य वन विभाग के सहयोग से आड़ू पौधों को गांव-गांव तक पहुंचाना और किसानों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।

 

कार्यक्रम में वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति गारिंडा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, मुकेश स्वामी, वनपाल सुलोचना ढाका, वन विभाग के कर्मचारी राजेंद्र ढाका, विजेंद्र मिल, सुरेश कुमार सहित विभिन्न गांवों से आए किसान व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.