सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों की हुई गहन समीक्षा : सीकर में होगा सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले

सीकर | 03-Feb-2026 08:31 AM | 385 |
सीकर
सीकर में होगा सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले

सीकर. अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

 

एडीएम सिटी भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही लाइट्स पोर्टल में भी समय पर जवाबनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी ने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग, खनन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, लीड बैंक, श्रम विभाग एवं नगरीय निकायों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का प्रभावी निस्तारण कर संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। नगर परिषद को पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति बढ़ाने के विशेष निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम द्वारा 20 एवं 21 फरवरी 2026 को जिला स्टेडियम, सीकर में एयरोबेटिक डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर एडीएम सिटी भावना शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, अधीक्षण अभियंता जे.पी. यादव, सीपीओ अंजली, सीडीईओ सुरेंद्र सिंह शेखावत, डीटीओ ताराचंद बंजारा, उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. अनील शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.