सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम, गांजा डोडा पोस्त किया बरामद : नए थानाधिकारी के पदभार संभालते ही मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

सीकर | 17-Nov-2025 10:05 AM | 385 |
सीकर
नए थानाधिकारी के पदभार संभालते ही मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर. कोतवाली थाने में नए थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि थाने में विशेष टीम का गठन कर ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो लंबे समय से कस्बे में अवैध नशा बेचने में लिप्त थे। इसी क्रम में 15 नवंबर को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लक्ष्मीनाथ नगर फतेहपुर निवासी सुरेश माटोलिया पुत्र भंवरलाल माटोलिया के घर पर दबिश दी।

पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ मिले, जिसमें 11.550 किलोग्राम गांजा, लगभग 1 किलोग्राम अफीम और 39.320 किलोग्राम डोडा पोस्ट शामिल था। पुलिस ने मौके से सुरेश माटोलिया को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश काफी समय से अपने घर से ही मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था और नए युवाओं को भी इस अवैध कारोबार में जोड़ने की कोशिश कर रहा था। कार्रवाई में थानाधिकारी महेंद्र कुमार के साथ सलीम खान, तिलोकचंद, विकास कुमार, नेमीचंद, सतपाल, संदीप कुमार और इंदिरा शामिल रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.