शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सीकर न्यूज़

रामगढ़ शेखावाटी में भीषण सड़क हादसा ऑटो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर घायल

ऑटो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर घायल
sikar-news-in-hindi

रामगढ़ शेखावाटी/सीकर. रामगढ़-ढांढण रोड पर गुरुवार शाम बीड़ के बालाजी मंदिर के पास ऑटो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।

थानाधिकारी प्रकाशसिंह ने बताया कि नेठवा निवासी प्रेमदान चारण (55) प्रतिदिन गांवों से दूध एकत्रित कर रामगढ़ में बेचने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे दूध लेकर आते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खाई में गिर गए। कार में सवार प्रमोदसिंह पुत्र विशालसिंह (30) निवासी रामसीसर की भी मौके पर मौत हो गई।

नेठवा के प्रेमदान पिछले तीन दशक से दूध सप्लाई का काम कर रहे थे। परिवार के अनुसार उनके बेटे उनसे काम छोड़कर आराम करने की बात कह रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने जान ले ली। दूसरी ओर प्रमोदसिंह मजदूरी करने विदेश में रहता था और करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था। दुःखद रूप से वापसी के कुछ दिनों में ही उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़ें

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज