सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्व मंडल अजमेर अध्यक्ष हेमंत गेरा ने किया सीकर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण : राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और ई-फाइल प्रणाली में पारदर्शिता के दिए निर्देश

सीकर | 17-Feb-2026 08:46 PM | 385 |
सीकर
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और ई-फाइल प्रणाली में पारदर्शिता के दिए निर्देश

सीकर. राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत गेरा निरीक्षण के तहत सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद गेरा ने जिला कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों के साथ प्रारंभिक चर्चा कर कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलआर शाखा सहित अन्य राजस्व शाखाओं का अवलोकन किया और कार्मिकों से सीधे संवाद कर राजस्व कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित फाइलों, राजस्व बोर्ड में विचाराधीन पत्रावलियों, तामील प्रक्रिया तथा विभिन्न रिपोर्टों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

 

बोर्ड अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित ई-फाइलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत आवंटित भूमि प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के साथ ही राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा, सीकर एसडीएम निखिल कुमार सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.