सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

युवा दिवस पर उजाला क्लिनिक में युवाओं की स्वास्थ्य जांच : जिलेभर में आयोजित गतिविधियों में 1562 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली को लेकर किया गया जागरूक

सीकर | 13-Jan-2026 08:44 AM | 385 |
सीकर
जिलेभर में आयोजित गतिविधियों में 1562 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली को लेकर किया गया जागरूक

सीकर. युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में संचालित उजाला क्लिनिक पर विविध जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोर-किशोरियों एवं युवाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के दस चयनित चिकित्सा संस्थानों में उजाला क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोर-किशोरियों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को सुदृढ़ करना रहा। उन्होंने बताया कि युवाओं को नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदार व्यवहार, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता तथा स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक किया गया।

 

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने जानकारी दी कि 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए एमसीएच सीकर, जिला अस्पताल नीमकाथाना, उप जिला अस्पताल रींगस, लोसल, अजीतगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांवट, पलसाना, दांता, थोई एवं जीलो में उजाला क्लिनिक संचालित हैं। युवा दिवस के अवसर पर इन संस्थानों में कुल 1562 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 19 युवाओं को उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए रेफर किया गया।

 

स्वास्थ्य जांच के दौरान एनीमिया, कुपोषण सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, नशा मुक्ति, मासिक धर्म स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं एचआईवी से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों में रैलियों का आयोजन कर युवाओं को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.