सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सीकर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित : 100, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित रस्साकशी व वॉलीबॉल में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सीकर | 01-Apr-2026 10:27 PM | 385 |
सीकर
100, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित रस्साकशी व वॉलीबॉल में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सीकर. राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिताएं महाविद्यालय क्रीड़ा समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), महिला प्रकोष्ठ तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गईं।

 

प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ के साथ-साथ रस्साकशी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

100 मीटर दौड़ में कृष्णा दाधीच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षित दीक्षित द्वितीय और अजय वशिष्ठ तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सज्जन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। मोहित मीणा द्वितीय और आर्यन बोहरा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में मोहित मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सज्जन कुमार द्वितीय तथा मुरारी लाल कुमावत तृतीय स्थान पर रहे।

 

टीम स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में टीम प्रताप ने विजेता का खिताब जीता, जबकि टीम शिवाजी उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम भगतसिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, वहीं टीम सुभाष चन्द्र बोस उपविजेता रही।

 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.