सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

11 माह बाद गोपाल सिंह हत्याकांड का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार : टीम के अथक प्रयासों से आरोपी सज्जन पूनिया को दबोचा

सीकर | 23-Dec-2025 10:48 AM | 385 |
सीकर
टीम के अथक प्रयासों से आरोपी सज्जन पूनिया को दबोचा

फतेहपुर/सीकर. सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 माह से फरार चल रहे गोपाल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सज्जन पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित परिवार को भी न्याय की उम्मीद बंधी है।

सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 3 जनवरी को दर्ज हुआ था। परिवादी राजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके भाई गोपाल सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी दिनवा, फतेहपुर के साथ रात्रि के समय ठाकुर जी मंदिर के पास गंभीर मारपीट की गई थी। घटना के दौरान परिवादी ने रेवंत सिंह के घर के पास चीख-पुकार और हो-हल्ला सुना। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सत्येंद्र उर्फ सत्या, नाहर सिंह, जीवराज सिंह, गोविंद सिंह, मोनू उर्फ मोहन, देवदत्त उर्फ टोनी, सज्जन पूनिया सहित 5-6 अन्य युवक हथियारों और लाठियों से एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे।


परिवादी और अन्य लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए और घायल अवस्था में गोपाल सिंह को वहीं छोड़कर भाग गए। घायल गोपाल सिंह को तत्काल जयपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थानाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिशों के माध्यम से फरार आरोपी सज्जन पूनिया की तलाश जारी रखी। आखिरकार 11 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.