सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिले के चार विद्यार्थी राज्य स्तरीय डेमो विधानसभा के लिए चयनित : प्रबल कार्यक्रम के जिला स्तरीय चरण में प्रतिभाओं ने दिखाई चमक, अब राज्य स्तर पर करेंगे सीकर का प्रतिनिधित्व

सीकर | 16-Nov-2025 09:39 AM | 385 |
सीकर
प्रबल कार्यक्रम के जिला स्तरीय चरण में प्रतिभाओं ने दिखाई चमक, अब राज्य स्तर पर करेंगे सीकर का प्रतिनिधित्व

सीकर. जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रबल कार्यक्रम पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के 12 ब्लॉकों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हेतु किया गया, जो आगामी राज्य स्तरीय डेमो विधानसभा में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पुरोहित ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि सहशैक्षिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा ऐसे कार्यक्रम उन्हें वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

डाइट प्राचार्य डॉ. किरण सैनी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, विधायी प्रक्रिया और सदन संचालन जैसे विषयों की गहन जानकारी मिलेगी।

समसा सीकर के कार्यक्रम अधिकारी मुकेश निठारवाल ने बताया कि प्रबल कार्यक्रम के तहत विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें 21वीं सदी के कौशल–जैसे संचार, नेतृत्व, रचनात्मकता और समस्या समाधान—पर विशेष जोर दिया गया।

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में छात्र वर्ग से मयंक स्वामी (प्रथम, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय होद–खण्डेला) और यश गोस्वामी (द्वितीय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लक्ष्मणगढ़) शामिल हैं। छात्रा वर्ग से श्रेया (प्रथम, पीएम श्री जीडी रूईया राउमावि रामगढ़ शेखावाटी–फतेहपुर) तथा रितु महला (द्वितीय, पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा–पिपराली) का चयन हुआ।

कार्यक्रम में मेंटर शिक्षक सुमन खाखर, सुमन कुमारी, शांता गॉड, पुरुषोत्तम शर्मा सहित सभी ब्लॉकों से आए शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.