शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सीकर न्यूज़

भारतीय थल सेवा में चयन पर चार पूर्व छात्र सम्मानित रोल साहबसर के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रोल साहबसर के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
sikar-news-in-hindi

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के रोल साहबसर गांव स्थित शहीद मोहम्मद इकराम खान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के चार पूर्व छात्रों के भारतीय थल सेवा में चयन होने पर विद्यालय प्रशासन, स्टाफ और ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के पूर्व छात्र दिलशान खान पुत्र अमीन खान, आदिल खान पुत्र अली खान, समीर खान पुत्र अयूब खान और समीर खान पुत्र जाकिर खान ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। चारों का एक साथ थल सेवा में चयन होने पर विद्यालय में माला पहनाकर और मोमेंट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सूबेदार मोहिद्दीन खान, उप सरपंच महबूब खान, आदिल खान, अर्जुन सिंह, एजाज हाकम अली खान सहित अन्य ग्रामीणजन, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज