सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पैंथर रेस्क्यू करने वाली वन विभाग टीम का किया सम्मान : इको फाउंडेशन ने किया सम्मान

सीकर | 16-Jan-2026 07:09 AM | 385 |
सीकर
इको फाउंडेशन ने किया सम्मान

फतेहपुर/सीकर. पिछले 15 दिनों के भीतर दो खूंखार पैंथरों का सफल रेस्क्यू कर क्षेत्र को बड़ी राहत देने वाली फतेहपुर वन विभाग की टीम का स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। पैंथर की लगातार गतिविधियों से फतेहपुर और चुरू क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसे वन विभाग की मुस्तैदी ने समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।

 

ऑक्सीजन इको लीफ फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भरत शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को चुरू जिले के मोलीसर रोही छोटा क्षेत्र में पैंथर के रेस्क्यू में फतेहपुर वन विभाग की टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इसी योगदान के लिए फाउंडेशन परिवार की ओर से फतेहपुर वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़, दयाल सिंह सहित पूरी टीम का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष व पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वन विभाग की टीम की सराहना की। वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र में जहां-जहां पैंथर की संभावित गतिविधियों की सूचना मिली, वहां टीम ने तुरंत पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। दिन-रात लगातार निगरानी रखते हुए टीम ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने बताया कि दयाल सिंह, राजू नाथ और आकिल हुसैन ने तीन दिनों तक लगभग 70 किलोमीटर पैदल चलकर पैंथर को ट्रैक किया और रेस्क्यू को सफल बनाया।

 

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले लक्ष्मणगढ़ के सनवाली क्षेत्र में हुए पैंथर रेस्क्यू में भी फतेहपुर वन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रेस्क्यू अभियान में फतेहपुर वन विभाग के दयाल सिंह, सुरेश कुमार तथा लक्ष्मणगढ़ वन विभाग से श्रीमती दुर्गा हुड्डा का विशेष सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम में रमाकांत, विनय सारस्वत, सुरेंद्र डायल, मनोज, संदीप गोदारा, सत्यवान, मुकेश स्वामी, जीवन सिंह बिरड़ा, रघुनाथ पारिक, कपिल कुमार, अजीत सिंह शेखावत, मुमताज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.