सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में दंपती की संदिग्ध मौत : पत्नी पहले फंदे पर लटकी मिली, फिर पति ने भी की आत्महत्या; घरेलू कलह की आशंका

सीकर | 03-May-2026 09:00 PM | 385 |
सीकर
पत्नी पहले फंदे पर लटकी मिली, फिर पति ने भी की आत्महत्या; घरेलू कलह की आशंका

फतेहपुर/सीकर. जिले के फतेहपुर कस्बे में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कारंगा बड़ा गांव की है, जहां पहले पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला और कुछ ही समय बाद पति ने भी कथित रूप से आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजू कंवर (37) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके नाक और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जबकि उसके पैर चारपाई को छू रहे थे। ऐसे में महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

इसी दौरान पति राजवीर सिंह (37) ने भी घर के दूसरे कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की वृद्ध मां घर पहुंची और दोनों को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गई और चीख-पुकार मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

 

बताया जा रहा है कि दंपती की शादी करीब 14-15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं—12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा, जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है।

 

फतेहपुर सदर थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। फिलहाल दोनों शवों को कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.