सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ : हजारों मातृ शक्तियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

सीकर | 11-Feb-2026 07:53 AM | 385 |
सीकर
हजारों मातृ शक्तियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के गोयनका मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत नगर आराध्य देव भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी महाराज के मंदिर परिसर से की गई, जहां से हजारों की संख्या में मातृ शक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गोयनका मंदिर परिसर पहुंची, जहां धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।


मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक श्रीकांत जी शर्मा द्वारा किया जाएगा, जिनके प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालु देवी महात्म्य का रसपान करेंगे।


कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर की सजावट के लिए कोलकाता से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जिन्होंने पूरे परिसर को भावपूर्ण और आकर्षक रूप दिया है। देवी दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


कथा के समापन पर 18 फरवरी को देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का विसर्जन ऐतिहासिक जोहड़ के पावन जल में विधि-विधान से किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए गोयनका परिवार के सैकड़ों प्रवासी सदस्य देश के विभिन्न कोनों से फतेहपुर पहुंचे हैं, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.