सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर की बेटी उदिता छकड़ा बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट : कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

सीकर | 04-Jan-2026 08:39 AM | 385 |
सीकर
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के छोटा बाजार क्षेत्र के पास रहने वाली उदिता छकड़ा ने फतेहपुर का नाम रोशन करते हुए भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घोषित हुए परिणामों में उदिता का चयन होते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

उदिता के पिता कैलाश चंद्र छकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उदिता बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार रही है। वह दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट होल्डर रही तथा शुरू से ही उसका सपना भारतीय सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। इसी लक्ष्य को लेकर उदिता ने निरंतर मेहनत की, अनुशासित दिनचर्या अपनाई और कभी अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटी।

 

परिणाम घोषित होने के बाद रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फोन पर बधाइयां दीं, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी कस्बेवासियों ने उदिता को शुभकामनाएं प्रेषित की। मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं और सभी ने इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया।

 

उदिता ने अपनी सफलता का श्रेय परमपिता परमेश्वर की कृपा के साथ अपने दादा-दादी स्वर्गीय श्री ऋषि कुमार जी एवं चंदा देवी छकड़ा तथा माता-पिता कैलाश जी और मंगला छकड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सपना था कि वह भारतीय नौसेना में जाकर देश की सेवा करे, जिसे आज पूरा करने का अवसर मिला है। उदिता की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.