सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

परीक्षा देने जा रहे युवक के सड़क हादसे में दोनों पैर कुचले : जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

सीकर | 12-Feb-2026 01:23 PM | 385 |
सीकर
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एग्जाम देने जा रहे एक युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखीसर गांव निवासी मान सिंह अपनी बहन के साथ फतेहपुर बीए का एग्जाम देने ऑटो में आ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठा भरत नीचे गिर गया और ट्रक का टायर उसके दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया।


हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत निजी वाहन की मदद से उसे राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल युवक की सहायता के लिए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित चौधरी, प्रवीण झाझरिया सहित अन्य युवा भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.