सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

दांतारामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान व सदस्यों को दी गई विदाई : विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर रहे उपस्थित

सीकर | 11-Dec-2025 05:17 AM | 385 |
सीकर
विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर रहे उपस्थित

दांतारामगढ़/सीकर. पंचायत समिति की साधारण सभा की अंतिम बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गेंद कंवर ने की, जबकि धोद विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। आमतौर पर साधारण सभा में पक्ष-विपक्ष के बीच विकास कार्यों को लेकर मतभेद देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार बैठक पूरी तरह सकारात्मक माहौल में आयोजित हुई।

विधायक गोवर्धन वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को गौरवपूर्ण 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज राजनीति की पहली पाठशाला है, जहां जनप्रतिनिधि वास्तविक जनसेवा और नेतृत्व की सीख प्राप्त करते हैं।

प्रधान गेंद कंवर की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं मोटलावास प्रशासक प्रभु सिंह शेखावत ने 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य संपन्न हुए। सभी सदस्यों के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रधान, सदस्यों और सरपंचों को माला-साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि महिला जनप्रतिनिधियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विदाई समारोह की खास बात रही कि विपक्षी सदस्यों ने भी प्रधान गेंद कंवर की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए।

समारोह में विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रशासक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.