सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

14 फरवरी को सीकर में ‘ईट राइट मेला’, मिलेट्स अपनाने का संदेश : अरबन हाट बाजार में वॉकथान

सीकर | 13-Feb-2026 01:32 PM | 385 |
सीकर
अरबन हाट बाजार में वॉकथान

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 फरवरी को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शहर के अरबन हाट बाजार में लगेगा।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे वॉकथान का आयोजन होगा। वॉकथान की शुरुआत श्री कल्याण स्कूल के खेल मैदान से होगी, जो बजरंग कांटा, डिपो तिराहा और जयपुर रोड होते हुए अरबन हाट बाजार पहुंचेगी।

 

मेले में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कुट्टू से बने स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के नियमित सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।

 

विशेषज्ञों द्वारा संतुलित एवं टिकाऊ खान-पान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

चिकित्सा विभाग का उद्देश्य है कि समाज के सभी वर्ग सही खान-पान अपनाकर बीमारियों से बचाव करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हों।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.