सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

IIMM मुंबई द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ : परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए होंगे सम्मानित

सीकर | 21-Nov-2025 09:29 AM | 385 |
सीकर
परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए होंगे सम्मानित

सीकर. सीकर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ को परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Materials Management - IIMM), मुंबई की राष्ट्रीय पुरस्कार समिति ने वर्ष 2025 का राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ. राठौड़ को प्रदान करने के लिए चयनित किया है।

यह सम्मान उन्हें परिवहन प्रशासन में दक्षता, यातायात प्रबंधन में सुधार, तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रभावी प्रयासों और नवाचारपूर्ण कार्यों के आधार पर दिया जा रहा है। उनके द्वारा लागू किए गए कई मॉडल पहल राज्य के अन्य जिलों में भी आदर्श के रूप में अपनाए जा रहे हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह 29 नवंबर 2025 को अहमदाबाद स्थित होटल प्राइड प्लाजा में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल अपने कर-कमलों से डॉ. राठौड़ को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

डॉ. राठौड़ के चयन से जिले में खुशियों का माहौल है और प्रशासनिक व सामाजिक संगठनों ने इसे गर्व का विषय बताया है। यह सम्मान प्रदेश में उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का परिचायक माना जा रहा है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.