सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं : स्वास्थ्य शिविर में 100 बच्चों का उपचार

सीकर | 07-Jan-2026 09:39 AM | 385 |
सीकर
स्वास्थ्य शिविर में 100 बच्चों का उपचार

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए चयनित चिकित्सा संस्थानों पर लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 100 बच्चों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित सात बच्चों को उच्च संस्थान के लिए रैफर किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों में बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है। इस दौरान जन्मजात विकृतियों, कुपोषण, आंख, कान, नाक, गला, त्वचा एवं दंत रोगों से प्रभावित बच्चों की पहचान की जाती है। चिन्हित बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चयनित चिकित्सा संस्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने जानकारी दी कि दांता सीएचसी पर आयोजित शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजमोहन बाजिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन तथा दंत रोग चिकित्सक डॉ. रेणू पूनियां ने सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की गहन जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा विभाग ने बताया कि आगे भी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में इस तरह के शिविर आयोजित कर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.