सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

बाल यौन पीड़ितों के प्रतिकर मामलों पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित : जनवरी 2026 में दर्ज 8 मामलों पर हुई समीक्षा, शीघ्र निस्तारण व सहायता पर जोर

सीकर | 21-Jan-2026 08:56 AM | 385 |
सीकर
जनवरी 2026 में दर्ज 8 मामलों पर हुई समीक्षा, शीघ्र निस्तारण व सहायता पर जोर

सीकर. माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के निर्देशानुसार जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति, सीकर की जिला स्तरीय बैठक एडीआर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गोयल ने की।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती भावना शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री बिहारी लाल बालान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री किशोरी लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनवरी 2026 में दर्ज कुल 8 बाल यौन उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रकरण की स्थिति, दस्तावेजों की उपलब्धता तथा प्रतिकर प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

समिति द्वारा बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों के आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पूर्ण कर ADM (शहर) को प्रेषित किए जाएं, ताकि प्रतिकर स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही सभी प्रकरणों को समयबद्ध रूप से NALSA पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष कैंप आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

 

समिति अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गोयल ने कहा कि बाल यौन पीड़ितों को शीघ्र न्याय, उचित प्रतिकर एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित बच्चों को समय पर राहत मिल सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.