सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिला कलेक्टर ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय सरगोठ का औचक निरीक्षण : योजनाओं की प्रगति व दवाओं की उपलब्धता का लिया जायजा, पशुपालकों से की संवाद

सीकर | 01-Feb-2026 10:14 AM | 385 |
सीकर
योजनाओं की प्रगति व दवाओं की उपलब्धता का लिया जायजा, पशुपालकों से की संवाद

सीकर. जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा ने राजकीय पशु चिकित्सालय, सीकर–सरगोठ का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजेंद्र काला ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय खुला पाया गया तथा व्यवस्थाएं संतोषजनक रही।

 

निरीक्षण के समय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर सुशील कुमावत एवं पशुधन निरीक्षक मुकेश यादव उपस्थित मिले, जबकि पशुधन परिचर का पद रिक्त पाया गया। जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों, स्टाफ की स्थिति एवं पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

 

जिला कलेक्टर शर्मा ने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना एवं निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने दावों की स्थिति और लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचने की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में 102 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध पाई गईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना से लाभान्वित महिला पशुपालक लक्ष्मी देवी एवं किशोर देवी से संवाद कर योजनाओं के लाभ, प्रक्रिया एवं अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

 

जिला कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाई जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन का संरक्षण और पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.