सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मानसिक विमंदित बालकों एवं वृद्धजनों को कम्बल, स्वेटर व जैकेट का वितरण : श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर ने आश्रय स्थलों में किया शीतलहर से बचाव का सेवा कार्य

सीकर | 19-Jan-2026 07:20 AM | 385 |
सीकर
श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर ने आश्रय स्थलों में किया शीतलहर से बचाव का सेवा कार्य

सीकर. शीत ऋतु के प्रकोप को देखते हुए श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर की ओर से सीकर शहर में संचालित विभिन्न आश्रय स्थलों में जरूरतमंदों को सर्दी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कम्बल, स्वेटर एवं जैकेट का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य समाज के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के लिए सहारा साबित हुआ।

 

उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सीकर प्रियंका पारिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी 2026, रविवार को समिति द्वारा जनहित में यह सराहनीय पहल की गई। वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत सीकर शहर के दशरथ मनोविकास संस्थान, हर्ष रोड, सीकर; मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह तथा स्वयंसेवक आश्रम में निवासरत मानसिक विमंदित बालकों एवं वृद्धजनों को आवश्यक शीत वस्त्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी ने समिति के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में राहत पहुंचाते हैं। श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर के पुजारी सत्यप्रकाश ने बताया कि समिति भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ वितरण कार्य को सफल बनाया और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.