सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर दौरे पर रहे देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष बढ़ाना : निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल का किया निरीक्षण

सीकर | 02-Feb-2026 01:52 PM | 385 |
सीकर
निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल का किया निरीक्षण

सीकर. देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश बढ़ाना सीकर दौरे पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व विख्यात सांगलिया धूणी पहुंचकर संत महाराज ओम दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष बढ़ाना ने आगामी 8 फरवरी 2026 को अजमेर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए संत महाराज को आमंत्रण दिया। भेंट के दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

 

इसके पश्चात अध्यक्ष ओम प्रकाश बढ़ाना ने सांगलिया क्षेत्र में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 

अध्यक्ष बढ़ाना ने कहा कि इस अस्पताल के पूर्ण होने से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की योजना समय रहते तैयार करने के निर्देश भी दिए।

 

निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज जाट भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की तथा जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.