सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

चाइनीज़ माँझे के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की माँग : आम आदमी पार्टी नेता तैयब मेहराब खान ने सौंपा ज्ञापन, जनसुरक्षा को बताया सर्वोपरि

सीकर | 13-Jan-2026 08:56 AM | 385 |
सीकर
आम आदमी पार्टी नेता तैयब मेहराब खान ने सौंपा ज्ञापन, जनसुरक्षा को बताया सर्वोपरि

फतेहपुर/सीकर. जानलेवा चाइनीज़ माँझे के बढ़ते उपयोग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता तैयब मेहराब खान ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उपखंड अधिकारी फतेहपुर के माध्यम से जिला कलेक्टर सीकर को ज्ञापन सौंपकर चाइनीज़ माँझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ तत्काल सख़्त कानूनी कार्रवाई की माँग की।

 

तैयब मेहराब खान ने बताया कि चाइनीज़ माँझा न केवल पतंगबाज़ी तक सीमित खतरा है, बल्कि यह आमजन के लिए गंभीर जानलेवा समस्या बन चुका है। दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों, बच्चों और पक्षियों के लिए यह माँझा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। कई मामलों में गले और हाथ कटने जैसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व मुनाफ़े के लालच में प्रतिबंधित माँझे का उपयोग और बिक्री कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के खिलाफ भी अपराध है। प्रशासन को चाहिए कि चाइनीज़ माँझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, नियमित छापेमारी की जाए और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

साथ ही, आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की भी माँग की गई, ताकि लोग स्वयं इस जानलेवा माँझे से दूरी बनाएँ। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.