सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

उपभोक्ता दिवस पर सीकर में उठी मिलावट के खिलाफ आवाज : उपभोक्ता मंचों में सदस्यों की कमी पर भी जताई चिंता

सीकर | 15-Mar-2026 10:16 PM | 385 |
सीकर
उपभोक्ता मंचों में सदस्यों की कमी पर भी जताई चिंता

सीकर. विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में उपभोक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों खाटूश्यामजी और जीणमाताजी में मिलावट तथा एक्सपायरी प्रसाद की बिक्री का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया। वक्ताओं ने इसे गंभीर विषय बताते हुए जिला प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपभोक्ता मंचों में सदस्यों की कमी के कारण मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त की गई। जिला उपभोक्ता जागरण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिखवाल ने सीकर जिले के सभी विद्यालयों में उपभोक्ता क्लबों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ के महामंत्री प्रदीप पारीक ने कहा कि उपभोक्ता आज भी कई स्तरों पर असुरक्षित महसूस करता है, इसलिए जागरूकता अभियान को मजबूत करना आवश्यक है। व्यापार संघ अध्यक्ष अरुण भूकर ने व्यापारियों से सरकार और उपभोक्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

इतिहासकार महावीर पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आधुनिक दौर में उपभोक्ता जागरूकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं एडवोकेट मुकेश सिखवाल ने धार्मिक स्थलों पर मिलावट और एक्सपायरी प्रसाद की बिक्री को गंभीर समस्या बताते हुए इसके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

 

कार्यक्रम में कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीकर जिलाध्यक्ष तृप्ति त्रिपाठी ने इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम “सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता” पर विस्तृत जानकारी दी और इसके महत्व को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इस दौरान जिला रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जयराम गुर्जर ने बताया कि जिले की सभी 55 गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कमी की अफवाहों से बचें, अनावश्यक बुकिंग या जमाखोरी न करें तथा ई-केवाईसी अवश्य कराएं।

कार्यक्रम के अंत में प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विनोद नायक, भवानी शंकर, मोहम्मद फारूक, शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.